फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya Scindia said, Central Government does not know how to tackle economic slowdown

मंदी को लेकर सिंधिया का केंद्र पर निशाना, कहा- सरकार के पास आर्थिक संकट से निपटने की क्षमता नहीं

Sun, 15 Sep 2019 07:34 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 15 Sep 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia said, Central Government does not know how to tackle economic slowdown
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

आर्थिक सुस्ती को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि सरकार में इस संकट से निपटने की क्षमता नहीं है। सिंधिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'यह चिंता का विषय है कि देश में आर्थिक संकट लगातार गहरा रहा है। लेकिन केंद्र सरकार के पास इस संकट पर नियंत्रण पाने की क्षमता ही नहीं है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पिछले डेढ़ साल में देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) विकास दर तिमाही-दर-तिमाही घटते-घटते गर्त में पहुंच गई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में यह दर घटकर पांच प्रतिशत पर आ गई है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अलावा, बिस्किट बनाने वाली कम्पनियों तक की बिक्री गिर रही है और बड़ी तादाद में लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है।'

विज्ञापन

'देश में बढ़ रहा इंस्पेक्टर राज'

सिंधिया ने आरोप लगाया कि एक तरफ देश में इंस्पेक्टर राज बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार लोगों को चुन-चुनकर जेल में डालने की विचारधारा पर काम कर रही है। चिदंबरम सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ हालिया कार्रवाई पर कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'मौजूदा माहौल बहुत चिंताजनक है। सभी लोगों के साथ समान तरीके से न्याय किया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'इंदौर मेट्रो कांग्रेस की सौगात'

मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं द्वारा इंदौर की मेट्रो रेल परियोजना का श्रेय शिवराज सिंह चौहान सरकार को दिए जाने पर सिंधिया ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'भाजपा का काम विकास कार्यों पर अनावश्यक सवाल खड़े करना है। इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के तहत निर्माण कार्य शुरू करने की सौगात राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने दी।'

सिंधिया ने बाढ़ पर जताई चिंता

सिंधिया ने भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ पर चिंता जताई और कहा, 'बाढ़ से जनता बेहद परेशान है। मैं चाहता हूं कि राज्य सरकार किसानों समेत सभी प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा और सहायता राशि प्रदान करे। मुख्यमंत्री इस बारे में अधिकारियों को पहले ही निर्देश दे चुके हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed