फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya Scindia File nomination for Rajya Sabha Election in Bhopal

सिंधिया ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, शिवराज और प्रभात झा रहे साथ

Fri, 13 Mar 2020 03:07 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 13 Mar 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia File nomination for Rajya Sabha Election in Bhopal
राज्यसभा के नामांकन दाखिल करते सिंधिया - फोटो : BJP4MP

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में शामिल होने के दो दिन बाद राज्यसभा के लिए पर्चा भर दिया है। सिंधिया के पर्चादाखिला के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव मौजूद रहे।

विज्ञापन


भोपाल नहीं पहुंचे सिंधिया समर्थक विधायक
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को सिंधिया के पर्चादाखिला के दौरान बंगलूरू में रूके बागी विधायकों के भोपाल पहुंचने की संभावना थी। हालांकि, वे नहीं पहुंच सके। वहीं कमलनाथ ने दावा किया है कि सरकार को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए घमासान
भाजपा में शामिल होते ही सिंधिया को मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो ये दोनों दिग्गज नेता आसानी से जीत हासिल कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने फूल सिंह भारिया तो भाजपा ने सुमेर सिंह सोलंकी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

कमलनाथ ने भाजपा पर लगाया विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्यपाल को एक पत्र सौंपकर भाजपा की शिकायत की। उन्होंने कोरोना के कारण मध्यप्रदेश के बजट सत्र के टलने की किसी भी संभावना से इनकार किया। बता दें कि मध्यप्रदेश में 16 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। 

बहुमत परीक्षण के लिए कमलनाथ तैयार
मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच कमलनाथ ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि स्पीकर द्वारा की गई तारीख को वह विधानसभा के आगामी सत्र में बहुमत परीक्षण कराने के लिए तैयार हैं।


पार्टी बदलते ही सिंधिया ने ट्विटर पर पीएमओ, शाह और भाजपा को किया फॉलो
सिंधिया ने भाजपा में शामिल होते ही ट्विटर पर भी अपना पाला बदल लिया है। उन्होंने पीएमओ, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा को फॉलो करना शुरू कर दिया है। हालांकि उन्होंने अबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो नहीं किया है। जबकि पीएम मोदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उनको फॉलो कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed