फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Justice: Life imprisonment to the person raping a minor, the court also imposed a fine of 21 thousand

Justice: नाबालिग से रेप करने वाले को आजीवन कारावास, अदालत ने 21 हजार का जुर्माना भी लगाया

Sat, 11 Jun 2022 08:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 08:09 PM IST
सार

जबलपुर में नाबालिग से रेप करने के एक मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन
Justice: Life imprisonment to the person raping a minor, the court also imposed a fine of 21 thousand
नाबालिग के साथ रेप करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। - फोटो : Pixabay

विस्तार

पॉक्सो की विशेष न्यायाधीश मेरी माग्रेट फ्रांसेस डेविड ने नाबालिग के साथ रेप करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी सुंदरलाल पर 21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि पीड़िता ने गोरखपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 1 अगस्त 2020 को जब वह सामान लेने जा रही थी, तो अभियुक्त सुंदरलाल ने उसे बुलाया और अपने कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। उसने डर के कारण अपने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। 1 नवंबर 2020 जब उसे उल्टी होने लगी, तब उसकी माता द्वारा उससे पूछे जाने पर उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन


आरोपी सुंदरलाल द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देने के कारण पीड़िता ने इतने दिनों से किसी को कुछ नहीं बताया। शिकायत पर गोरखपुर पुलिस ने आरोपी सुंदरलाल के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत के समक्ष चालान पेश किया। सुनवाई दौरान पेश किए गए गवाह व साक्ष्यों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास व 21 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया। मामले में एडीपीओ मनीषा दुबे ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed