{"_id":"5e0186268ebc3e8810439fdc","slug":"jp-nadda-shows-sword-and-stop-his-car-in-one-place-mp-administration-is-investigating-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जेपी नड्डा ने लहराई तलवार, इंदौर प्रशासन करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जेपी नड्डा ने लहराई तलवार, इंदौर प्रशासन करेगा जांच
Tue, 24 Dec 2019 08:59 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 24 Dec 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने इंदौर में तलवार दिखाई जिसकी प्रशासन जांच कर रहा है
- फोटो : Twitter
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इंदौर के कार्यक्रम के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उनके इस कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त मंजूरी दी थी। लेकिन प्रशासन के पास कार्यक्रम के दौरान नड्डा द्वारा किए गए शर्तों के उल्लंघन की कई शिकायतें पहुंची हैं।
विज्ञापन
एक शिकायत में कहा गया है कि नड्डा ने हवाई अड्डे से सभास्थल जाने के दौरान कार रोककर स्वागत कराया जबकि प्रशासन ने शर्त में कहा था कि वह कहीं पर भी कार नहीं रोकेंगे और स्वागत नहीं कराएंगे, कार्यकर्ता चाहें तो मंच लगाकर उनपर फूलों की वर्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
दूसरी शिकायत में कहा गया है कि एक कार्यकर्ता ने जब उन्हें म्यान में रखी तलवार दी तो उन्होंने उसे म्यान से बाहर निकालकर दिखाया। जबकि प्रशासन ने धारा 144 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश में साफ किया है कि किसी भी रैली, सभा आदि में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले नगर निगम ने भाजपा को बिना अनुमति होर्डिंग्स, पोस्टर लगाने पर जुर्माना भरने का नोटिस थमाया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव का कहना है कि रविवार को हुए राजनीतिक आयोजन को सशर्त मंजूरी दी गई थी। इसमें कुछ शर्तों के उल्लंघन की शिकायतें आई हैं, जिनकी जांच चल रही है।
