{"_id":"63d667f62fad0c0f834ccf29","slug":"jhilmili-station-master-shubhank-khare-died-due-to-car-collision-mp-news-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कार की टक्कर से झिलमिली के स्टेशन मास्टर की मौत, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान; घर लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कार की टक्कर से झिलमिली के स्टेशन मास्टर की मौत, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान; घर लौटते समय हुआ हादसा
Sun, 29 Jan 2023 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:05 PM IST
सार
झिलमिली के रेलवे स्टेशन मास्टर शुभांक खरे शनिवार शाम लगभग चार बजे ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रहे थे। उमरियासरा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शुभांक खरे को टक्कर मार दी थी। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झिलमिली में कार्यरत रेलवे स्टेशन मास्टर को एक कार ने टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त वह दुपहिया वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे में चौंकाने वाली बात यह रही कि स्टेशन मास्टर शुभांक खरे ने हेलमेट लगाया हुआ था। इसके बावजूद उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
दरअसल, झिलमिली के रेलवे स्टेशन मास्टर शुभांक खरे (45) पंचशील कॉलोनी के रहने वाले थे। वह शनिवार शाम लगभग चार बजे ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रहे थे। उमरियासरा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शुभांक खरे को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रुप से घायल शुभांक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने शुभांक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हेलमेट लगाने के बावजूद सिर में आईं गंभीर चोटें
स्टेशन मास्टर को टक्कर मारने वाली कार काफी तेज गति से दौड़ रही थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं स्टेशन मास्टर के सिर में हेलमेट लगाने के बाद भी हादसे के बाद गंभीर चोटें आईं जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
