फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   JE cut off the electricity of the entire village for non-payment of bills In Umaria read more in hindi

Umaria: बिल का भुगतान न करने पर जेई ने पूरे गांव की बिजली काटी, 74 उपभोक्ताओं पर 52 हजार रुपये हैं बकाया

Fri, 26 Aug 2022 10:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 10:27 AM IST
सार

पूरे गांव में कुल 94 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन है, जिसमें 74 लोगों पर बकाया है। इनमें 10 से 12 कनेक्शन ऐसे हैं जिन पर दो से तीन हजार रुपये बिजली बिल बकाया था। बिजली कंपनी को ग्रामीणों से कुल 52000 रुपये का बिजली बिल लेना है।

विज्ञापन
JE cut off the electricity of the entire village for non-payment of bills In Umaria read more in hindi
उमारिया के सारंगबिहरी गांव में फैला अंधेरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले के सारंगबिहारी गांव में बिजली बिल का भुगतान न करने पर बिजली कंपनी ने बुधवार शाम को पूरे गांव की बिजली काट दी। जिससे आदिवासी बहुल इस गांव में अंधकार छा गया। जानकारी के अनुसार पूरे गांव में कुल 94 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन है, जिसमें 74 लोगों पर बकाया है। इनमें 10 से 12 कनेक्शन ऐसे हैं जिन पर दो से तीन हजार रुपये बिजली बिल बकाया था। बिजली कंपनी को ग्रामीणों से कुल 52000 रुपये का बिजली बिल लेना है। उभेगांव सब डिवीजन के जेई के ने पूरे गांव कि बिजली बंद कर दी।
विज्ञापन


बिजली कंपनी की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गयी है। पूरे गांव कि बिजली बंद होने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारना पड़ रही है। वहीं, मोबाइल चार्ज करने के लिए भी ग्रामीणों को दूसरे गांव में जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ रहा है। ग्रामीण मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव से 2 किलोमीटर दूर सारंगबिहरी जाकर अपने परिचितों की दुकान में मोबाइल चार्ज कर रहे हैं। वहीं, सबंधित उभेगांव जेई से दूरभाष पर संपर्क साधा गया, लेकिन जेई ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed