{"_id":"6208a7c9433a6865ba63f355","slug":"jail-department-order-issued-ban-on-meeting-jail-inmates-lifted-in-mp-was-stopped-due-to-rising-corona-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल विभाग का आदेश जारी: एमपी में जेल बंदियों से मुलाकात पर लगा प्रतिबंध हटा, बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लगी थी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल विभाग का आदेश जारी: एमपी में जेल बंदियों से मुलाकात पर लगा प्रतिबंध हटा, बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लगी थी रोक
Sun, 13 Feb 2022 12:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:10 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में जेल में बंद कैदियों से मुलाकात पर लगा प्रतिबंध शनिवार से हट गया है। जेल विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कैदियों से मुलाकात पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश: जेल में बंद कैदियों से मुलाकात पर लगा प्रतिबंध हटा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जेल में बंद कैदियों से मुलाकात पर लगा प्रतिबंध शनिवार से हट गया है। इस संबंध में जेल विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जेल विभाग के अपर सचिव अजय नथानियल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में प्रतिबंध को हटाने के साथ ही जेल मेन्युवल और कोविड संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
बता दें शुक्रवार को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि जेल में कैदियों से मुलाकात जल्द आरंभ होगी। कोरोना की वजह से मुलाकात बंद थी। अब एक दो दिन में आदेश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें शुक्रवार को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि जेल में कैदियों से मुलाकात जल्द आरंभ होगी। कोरोना की वजह से मुलाकात बंद थी। अब एक दो दिन में आदेश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
भोपाल: जेल विभाग ने कैदियों से मुलाकात का आदेश जारी किया
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर 14 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक सरकार ने जेल में बंद कैदियों से परिजनों की मुलाकात पर रोक लगा दी थी। इस दौरान जेल में बंद कैदियों को ई- मुलाकात और इनकमिंग कॉल सुविधा से बातचीत कराई जा रही थी। अब कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर फिर से जेल में बंद कैदियों के परिजन उनसे मुलाकात कर सकेंगे।
