{"_id":"63c9507e310ccb12061f5226","slug":"young-man-gave-his-life-on-twin-daughters-already-had-two-daughters-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जुड़वा बेटियां होने की खबर मिलते ही युवक ने दी जान, पहले से थीं दो बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जुड़वा बेटियां होने की खबर मिलते ही युवक ने दी जान, पहले से थीं दो बेटियां
Thu, 19 Jan 2023 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:45 PM IST
सार
दो बेटियों के पिता ने जुड़वां बेटियां होने पर आत्महत्या कर ली। जैसे ही अस्पताल में उसे बेटियां होने की जानकारी मिली वो दवाएं लाने का कहकर चला गया और फिर नहीं लौटा।
विज्ञापन
युवक ने जुड़वां बेटियां होने पर आत्महत्या कर ली।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो बेटियों के पिता ने जुड़वां बेटियां होने पर आत्महत्या कर ली। जैसे ही अस्पताल में उसे बेटियां होने की जानकारी मिली वो दवाएं लाने का कहकर चला गया और फिर नहीं लौटा। नदी में उसका शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
बालाघाट जिले के कोतवाली थाना प्रभारी कमल गहलोत ने बताया कि जिले के ग्राम धुनी में रहने वाले वासुदेव पटले (35) खेती-किसानी के साथ प्राइवेट काम करता था। युवक की दो बेटिया थीं और उसकी पत्नी मीना ने बुधवार को बालाघाट जिला अस्पताल में जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। जुड़वा बेटियों का जन्म होने से युवक नाराज था। युवक अपने एक रिश्तेदार से दवाई लाने की बात कहते हुए अस्पताल से निकला था।
बताया जा रहा है कि युवक शाम को 6 बजे तक नहीं लौटा तो परिजनों व रिश्तेदारों ने उसकी तलाश प्रारंभ की। रिश्तेदार ने गुरुवार की सुबह थाने आकर जुड़वा बेटियों के जन्म होने के कारण वासुदेव के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पड़ताल के दौरान पता चला कि बताए गए हुलिए वाले एक व्यक्ति ने बैनगंगा नदी में छलांग लगाई थी। जिसका काई पता नहीं चल पाया था। होमगार्ड के गोताखोर की मदद से युवक की तलाश नदी में करवाई गई। गोताखोर की मदद से युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर लिया है। पुलिस ने मर्गकायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।