फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Woman was murdered for not giving Rs 1 lakh

Jabalpur News: महिला ने एक लाख रुपये का कर्ज देने से इनकार किया, तो कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 03:41 PM IST
Jabalpur bureau जबलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:41 PM IST
सार

वृद्ध महिला की घर में घुसकर हत्या करने के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला कर्ज से जुड़ा है। महिला ने एक लाख रुपये कर्ज देने से इनकार कर दिया था। इस वजह से उसकी हत्या हो गई। 

विज्ञापन
Woman was murdered for not giving Rs 1 lakh
मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले की सिहोरा पुलिस ने वृद्ध महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण वृद्ध महिला द्वारा एक लाख रुपये का कर्ज देने से इनकार करना बताया जा रहा है, जिससे गुस्साए पड़ोसी युवक ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा के अनुसार, शनिवार देर रात वार्ड नंबर चार निवासी 57 वर्षीय चंदा श्रीवास्तव का शव उनके घर में रक्तरंजित अवस्था में पाया गया। महिला घर में अकेली रहती थी, और उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि महिला ब्याज पर पैसा देने का काम करती थी। पड़ोस में रहने वाला विकास उर्फ मोना त्रिपाठी, जो महिला के लिए ब्याज की राशि वसूलने का काम करता था, अक्सर उसके घर आता-जाता था। घटना के दिन भी वह महिला के घर गया था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने कर्ज ले रखा था, जिसे चुकाने के लिए उसने महिला से एक लाख रुपये मांगे थे। जब महिला ने रुपये देने से इनकार कर दिया, तो वह घर से हथौड़ा लेकर वापस आया और महिला के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed