फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Two youths died in road accident in jabalpur

Jabalpur News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल; जानें कैसे हुआ हादसा

Mon, 17 Feb 2025 09:26 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 09:26 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल काफी तेज रफ्तार में थी, क्योंकि बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
Two youths died in road accident in jabalpur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के सूपाताल मंदिर के समीप देर रात हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक सड़क के ऊंचाई अंतर के कारण नियंत्रण खो बैठे और करीब आठ फीट नीचे दूसरी सड़क पर गिर गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में बादल सोंधिया (19 वर्ष), निवासी कालीमठ, आमनपुर, मदन महल, और योगेश झारिया (21 वर्ष), निवासी रिलायंस फ्रेश के पास, आमनपुर की मौत हो गई। दोनों आपस में दोस्त थे और मोटरसाइकिल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


सूपाताल मंदिर के पास सड़क के बीच ऊंचाई में करीब आठ फीट का अंतर था। मध्यरात्रि के समय बाइक फिसल गई, जिससे दोनों युवक नियंत्रण खो बैठे और नीचे गिर गए। गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल काफी तेज रफ्तार में थी, क्योंकि बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। दुर्घटना में मृत दोनों युवक अपने परिवार के इकलौते बेटे थे, जिससे उनके घरों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed