{"_id":"63c7f405b2d1c3253f41fcbe","slug":"two-workers-died-after-under-construction-wall-collapse-in-jabalpur-mp-news-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जबलपुर में निर्माणाधीन दीवार भरभरा कर गिरी, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जबलपुर में निर्माणाधीन दीवार भरभरा कर गिरी, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत
Wed, 18 Jan 2023 06:58 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:58 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में महाकाल क्रेशर की चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। बुधवार की सुबह लगभग आठ मजदूर दीवार के निर्माण में लगे हुए थे। इसी दौरान दीवार भर-भराकर गिर गई।
विज्ञापन
Jabalpur wall collapse
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में दबने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बरगी थाना प्रभारी रितेश पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानेगांव में महाकाल क्रेशर की चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे करीब आठ मजदूर दीवार के निर्माण में लगे हुए थे। इसी दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दीवार की चपेट में आने से नारायण कौल (45) और दशरथ बरकडे (30) की मौत हो गई। जबकि दीवार की चपेट में आने के कारण गिरधारी गौड (55) घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमाार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
