फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Two teenagers died due to drowning in the river in jabalpur

Jabalpur News: कनाडी नदी में डूबने से दो किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Mon, 09 Sep 2024 07:37 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 07:37 PM IST
सार

Jabalpur News: सिहोरा की कनाड़ी नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। छुट्टी होने के कारण रविवार दोपहर चार दोस्त नदी में नहाने गए थे। नहाते समय गहरे पानी में डूबने के कारण दो किशोर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two teenagers died due to drowning in the river in jabalpur
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिहोरा की कनाड़ी नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। छुट्टी होने के कारण रविवार दोपहर चार दोस्त नदी में नहाने गए थे। नहाते समय गहरे पानी में डूबने के कारण दो किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने नदी से शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन


सिहोरा की एसडीओपी पारूल शर्मा के अनुसार खितौला के रेशु दाहिया उर्फ कान्हा उम्र 17 तथा रावेन्द्र ठाकुर उम्र 17 साल साथ में पढ़ते थे। रविवार को अवकाश होने के कारण वे अपने दो अन्य साथी श्लोक दाहिया तथा श्रेयांस यादव के साथ ग्राम खुडावल स्थित कनाड़ी नदी में नहाने गए थे। नदी से नहर भी जुड़ी हुई है और बारिश के कारण उसका जलस्तर भी अधिक था। दोपहर में नहाते समय रेशु गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए रावेन्द्र गया और वह भी गहने पानी में डूब गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय गोताखोरों ने दोनों की तलाश नदी में प्रारंभ की। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर किशोरों के परिजन भी घटनास्थल में पहुंच गए थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed