{"_id":"64620692f9611a74e0056c85","slug":"truck-collided-with-a-bus-full-of-wedding-processions-in-jabalpur-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: बारातियों से भरी बस से टकराया ट्रक, टायर फटने से हुआ हादसा, बस सवार दो लोगों की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: बारातियों से भरी बस से टकराया ट्रक, टायर फटने से हुआ हादसा, बस सवार दो लोगों की मौत, आठ घायल
Mon, 15 May 2023 03:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 15 May 2023 03:47 PM IST
सार
जबलपुर में ग्राम तेवर के पास टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी बारातियों से भरी बस से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम तेवर से समीप बारातियों से भरी खड़ी बस में एक ट्रक जा घुसा। ट्रक का टायर फटने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सीएसपी बगरी अंकिता खातेरकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी बस नरसिंहपुर से लौट रही थी। रात लगभग तीन बजे बारातियों को लघुशंका जाने के लिए ग्राम तेवर के समीप ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे लगा दिया था। इस दौरान कुछ बाराती नीचे उतर गए। तभी पीछे से 12 चक्का ट्रक लहराते हुए आया और पीछे से बस में टकरा गया।
विज्ञापन
इस घटना के बस में सवार हनुमानताल निवासी जाहिद हुसैन उम्र 58 तथा मोहम्मद नसीम उम्र 37 साल की मौत तथा आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को शासकीय मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक का टायर फटने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा था। इस कारण यह घटना घटित हुई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
