फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   tribal minor girl gang-raped in jabalpur three accused arrested mp news

Jabalpur Rape Case: जबलपुर में आदिवासी बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2023 02:04 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 16 Jan 2023 02:04 PM IST
सार

Jabalpur Rape Case: आरोपी बच्ची को मौसी के घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गए थ। आरोपियों ने रास्ते में पड़ने वाले जंगल में बाइक को रोका और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को उसके मौसी के घर छोड़ दिया।
 

विज्ञापन
tribal minor girl gang-raped in jabalpur three accused arrested mp news
अजमेर में फर्जी वकील बनकर जेल आया व्यक्ति - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में 12 वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि आरोपी बच्ची को मौसी के घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गए थे। इस दौरान उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बरगी की सीएसपी प्रियंका शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चरगवां निवासी 12 साल की आदिवासी बच्ची के घर पिछले एक माह से आरोपी पंचम ठाकुर (22 वर्ष) का आना जाना था। पंचम बच्ची की मौसी के गांव का रहने वाला है। रविवार की शाम पंचम बच्ची को मौसी के घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर अपने साथ ले गया था। आरोपी के साथ उसके दोस्त बाला ठाकुर और बृजेश ठाकुर भी थे। आरोपियों ने रास्ते में पड़ने वाले जंगल में बाइक को रोका और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को उसके मौसी के घर छोड़ दिया। आरोपियों ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


घर लौटने पर बच्ची ने सुनाई आपबीती
हालांकि, बच्ची रात को वापस घर लौट आई और घटना के संबंध में परिजनों को बताया। परिजनों ने रात में चरगवां थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed