फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Three youths arrested for firing in Kudan and Madan Mahal area

Jabalpur News: कुंडन औन मदन महल क्षेत्र में फायरिंग करने वाले युवक गिरफ्तार, तीन व्यक्ति हुए थे घायल

Sun, 03 Nov 2024 09:28 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2024 09:28 AM IST
सार

जबलपुर में गोली मारकर तीन लोगों को घायल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Three youths arrested for firing in Kudan and Madan Mahal area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के कुंडन क्षेत्र में एक एलएलएम छात्र और मदनमहल थाना क्षेत्र के अंडरब्रिज में दो युवकों को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने मामूली बात पर इस घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि थाना भेड़ाघाट में ग्राम कुंडन के पास डॉक्टर रविशंकर उइके (48 वर्ष) निवासी डॉक्टर कॉलोनी अपने छिंदवाड़ा निवासी दोस्त और एलएलएम छात्र दीपू डोंगरे के साथ साइड रोड पर कार में बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली दीपू के कंधे में लगी, जबकि दूसरी गोली कार के बोनट पर लगी।
विज्ञापन


मदनमहल थाना क्षेत्र में अभयराज ठाकुर (23) निवासी संभांचल कॉम्प्लेक्स स्टेशन रोड, अपने दोस्त संजय उर्फ भरत सिंह पटेल के साथ किराये पर रहकर बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों दोस्त चिरायु अस्पताल के पास एक होटल से पानी लेने गए थे। लगभग 2 बजे जब वे मदनमहल अंडरब्रिज पर पहुंचे, तो उनकी गाड़ी के आगे चल रही काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गाली-गलौज करते हुए उन्हें रुकने के लिए बोले। जब उन्होंने गाड़ी रोकी और पूछा कि क्या हुआ, तभी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर उन पर 2-3 फायर किए, जिससे अभयराज के दाहिने पैर की पिंडली और बाएं पैर के पंजे में तथा उनके दोस्त संजय उर्फ भरत सिंह पटेल के बाएं पैर के पंजे में गोली लगी। इसके बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल से कालीमठ की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और छानबीन के बाद संदेही करन कोरी (19 वर्ष) निवासी प्रेमनगर थाना गढ़ा, को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान करन ने बताया कि उसने अनुज सोनी (18) निवासी रामपुर छापर और सनी यादव (18) निवासी गोपाल होटल के पीछे थाना घमापुर के साथ मिलकर दोनों घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed