{"_id":"6839c66a09cb1af7660e6656","slug":"three-newly-appointed-judges-took-charge-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3006860-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: नवनियुक्त न्यायाधीशों ने गृहण किया पदभार, एसीजे ने दिलाई शपथ, युवा अधिवक्ताओं को दिया ये संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: नवनियुक्त न्यायाधीशों ने गृहण किया पदभार, एसीजे ने दिलाई शपथ, युवा अधिवक्ताओं को दिया ये संदेश
Fri, 30 May 2025 11:02 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:02 PM IST
सार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नव नियुक्त न्यायाधीश दीपक खोत, अमित सेठ और पवन द्विवेदी ने शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह में न्यायपालिका की स्वतंत्रता, कर्तव्यनिष्ठा और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता की बात कही गई। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इसे युवा अधिवक्ताओं के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नव नियुक्त न्यायाधीश दीपक खोत, न्यायाधीश अमित सेठ व न्यायाधीश पवन द्विवेदी ने शुक्रवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नंबर एक में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा सहित अन्य न्यायाधीशगण मंचासीन रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मप्र हाईकोर्ट को मिले तीन नये जज, कार्यरत जजों की संख्या 35 हुई, अभी भी 18 पद रिक्त
विज्ञापन
इस अवसर पर नवनियुक्त न्यायाधीश दीपक खोत ने कहा कि स्वतंत्र न्यायपालिका वही होती है, जिसमें विधायिका व कार्यपालिका में अनावश्यक हस्तक्षेप न करे। स्वतंत्र न्यायपालिका किसी से प्रभावित हुए बिना कार्य में विश्वास रखती है। न्यायाधीश अमित सेठ ने कहा कि मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसकी कसौटी पर खरा उतरने कोई कोर-कसर शेष नहीं रखूंगा। युवा अधिवक्ताओं के लिए मेरा यही संदेश है कि खूब मन लगाकर कार्य करें। इससे निश्चित रूप से प्रगति होती है। न्यायमूर्ति पवन द्विवेदी ने कहा कि युवाओं को साहस के साथ सत्य के प्रति आग्रही होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अंतत: विजय सत्य ही होती है। इसीलिए हमने सत्यमेव जयते के ध्येय वाक्य को अंगीकार किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पीजी मेडिकल छात्रा को वापस दें शिक्षा संबंधित दस्तावेज, जुर्माने का मामला रहेगा याचिका के अधीन
सर्वप्रथम रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह ने तीनों नव नियुक्त न्यायाधीशों दीपक खोत, अमित सेठ व पवन द्विवेदी के नियुक्ति-पत्र का वाचन किया। इसी के साथ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने तीनों को शपथ ग्रहण कराई। महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, डिप्टी सालिसिटर जनरल पुष्पेंद्र यादव, स्टेट बार काउंसिल के को-चेयरमैन मनीष तिवारी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन, हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अग्रवाल व सीनियर एडवोकेट काउंसिल के वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य अधिकारी ने तीनों नव नियुक्त न्यायाधीशों को व्यक्तित्व-कृतित्व रेखांकित किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जबलपुर व ग्वालियर के प्रतिभाशाली युवा अधिवक्ताओं को न्यायदान का सुअवसर मिलना गौरव की बात है।
