{"_id":"67dc335aab44082b78043fed","slug":"the-trailer-hit-the-car-and-crushed-the-bike-riders-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2746282-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Road Accident: कार को टक्कर मार ट्राला ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की घटना स्थल पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Road Accident: कार को टक्कर मार ट्राला ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की घटना स्थल पर मौत
Thu, 20 Mar 2025 10:12 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:12 PM IST
सार
जबलपुर में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार और ट्राला की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जबलपुर में बरेला थानान्तर्गत शारदा मंदिर के समीप ट्राला चालक ने कार को टक्कर मारने के बाद सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई। कार सवार व्यक्यिों को चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि मंडला से जबलपुर आ रहे ट्राला क्रमांक आरजे-09 जीबी-3032 ने दोपहर तीन बजे तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते समय सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी-20 सीएफ-9309 को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक क्रमांक एमपी-20 जेडी-9790 में सवार दो युवकों को रौंद दिया। बाइक ट्रक में फंसने के कारण दोनों युवक लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए चले गये। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सोन नदी में डूबे जीजा-साली का शव रेस्क्यू टीम को मिला, 11 घंटे बाद मिली युवक की लाश
विज्ञापन
इस घटना में बाइक सवार सुखरत सिंह कुम्हरे पिता सोन सिंह कुम्हरे 39 वर्षीय निवासी बीजाडांडी और उसके साथी सोहन सिंह पिता भग्गू लाल सिंह 29 वर्षीय की घटना स्थल में मौत हो गई। कार सवार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जिसके कारण घायलों की संख्या तथा उनके नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें: बेलगांव के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती की मौत
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्जकर उसके संबंध में पतासाजी कर रही है। इस घटना के कारण सड़क में लगभग आधा घंटे तक जाम लग गया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
