फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Road Accident Horrific road accident near Belgaum couple died due to collision with unknown vehicle

Chhindwara Road Accident: बेलगांव के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती की मौत

Thu, 20 Mar 2025 09:55 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 20 Mar 2025 09:55 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के बेलगांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Chhindwara Road Accident Horrific road accident near Belgaum couple died due to collision with unknown vehicle
मृतक दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के चौरई में बेलगांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मोहित वर्मा और उनकी पत्नी रोशनी वर्मा की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वे अपनी पल्सर बाइक से बेलगांव से चौरई की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहित वर्मा और रोशनी वर्मा रात के समय अपनी बाइक से चौरई की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक पीछे से आए एक अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी बाइक से उछलकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, लेकिन जब तक मदद पहुंची, दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लापरवाह ई-रिक्शा चालकों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 60 से अधिक वाहनों की जांच कर ठोका जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही चौरई पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा सके।


यह भी पढ़ें: उज्जैन में महाकाल लोक नया थाना, बागेश्वरधाम में खुलेगी चौकी, भोपाल के कजलीखेड़ा सहित आठ नए थाने मंजूर

स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने रोड सेफ्टी नियमों को सख्ती से लागू करने और अंधेरे वाले इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मोहित और रोशनी की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपती की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि वह जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी वाहन की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed