Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The power to grant anticipatory bail cannot be exercised in a routine manner

हाईकोर्ट सख्त: गंभीर मामलों में रूटीन तरीके से नहीं दी जा सकती अग्रिम जमानत; एक्साइज एक्ट मामलों में टिप्पणी

Tue, 19 May 2026 07:11 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
The power to grant anticipatory bail cannot be exercised in a routine manner
रूटीन तरीके से नही कर सकते अग्रिम जमानत देने की शक्ति का प्रयोग

हाईकोर्ट के जस्टिस राम कुमार चौबे की एकलपीठ ने अपने एक अहम आदेश में कहा है कि जमानत देना न्यायालय का स्वविवेकाधिकार है, लेकिन अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) का अधिकार विशेष परिस्थितियों में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। गंभीर मामलों में आरोपी को अंतरिम सुरक्षा या संरक्षण देने से न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे जांच में बाधा आने, साक्ष्यों से छेड़छाड़ होने या जांच का रुख भटकने की आशंका रहती है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अग्रिम जमानत की शक्ति का उपयोग सामान्य प्रक्रिया की तरह नहीं, बल्कि अत्यंत सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें: खेत में पड़े बिजली के तार को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला; कई घायल जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन

मामला पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी बनाए गए बब्लू उर्फ रामपाल यादव ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि उसके मवेशी शेड से पुलिस ने 65 लीटर शराब बरामद की थी और मौके से उसके भतीजे अनुज यादव को गिरफ्तार किया गया था। भतीजे के मेमोरेंडम के आधार पर उसे भी आरोपी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकलपीठ ने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि अवैध शराब आवेदक के स्वामित्व वाले मवेशी शेड से बरामद हुई थी, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। अदालत ने यह भी कहा कि आबकारी अधिनियम की धारा 59-ए, धारा 34(2) से जुड़े मामलों में अग्रिम जमानत पर रोक लगाती है। ऐसे में उक्त प्रावधानों को देखते हुए एंटीसिपेटरी बेल आवेदन पर विचार करना विधिसम्मत नहीं है। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed