फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The constable hid the government money bag in the house, told the officials story of getting lost on the way

Jabalpur: सिपाही ने शासकीय राशि का बैग छुपाकर रखा था घर में, अधिकारियों को बताई रास्ते में खो जाने की कहानी

Fri, 26 May 2023 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 09:04 PM IST
सार

जबलपुर में 29वीं बटालियन में पदस्थ एक सिपाही को सरकारी राशि छिपाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सिपाही ने अधिकारियों को बताया था कि बैग रास्ते में गुम गया। तलाशी के दौरान बैग सिपाही के घर में मिला। 

विज्ञापन
The constable hid the government money bag in the house, told the officials story of getting lost on the way
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की 29वीं बटालियन में पदस्थ एक सिपाही को शासकीय राशि बैंक में जमा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सिपाही ने अधिकारियों को बताया कि बैग रास्ते में गुम गया। तलाशी के दौरान बैग सिपाही के घर में मिला। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना केंट के अनुसार भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के उप निरीक्षक जय प्रकाश (58) ने शिकायत दर्ज करवाई कि सिपाही अनिल कुमार को 11 लाख 50 हजार रुपये बैंक में जमा करवाने के लिए दिए गए थे। सिपाही ने उक्त रकम बैंक में जमा नहीं करवाई और अगले दिन 19 मई की शाम को सूचित किया कि बैग रास्ते में गुम गया। वह रास्ते में लघुशंका करने रुका था और वापस आया तो देखा कि मोटरसाइकिल से बैग गायब है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने सिपाही के खिलाफ धारा 406 तथा 408 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी सिपाही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि रुपये से भरा बैग उसे घर में बक्से के अंदर छुपाकर रखा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रुपये का बैग बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed