{"_id":"6470d17274b84e2c7305e4e3","slug":"the-constable-hid-the-government-money-bag-in-the-house-told-the-officials-story-of-getting-lost-on-the-way-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: सिपाही ने शासकीय राशि का बैग छुपाकर रखा था घर में, अधिकारियों को बताई रास्ते में खो जाने की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: सिपाही ने शासकीय राशि का बैग छुपाकर रखा था घर में, अधिकारियों को बताई रास्ते में खो जाने की कहानी
Fri, 26 May 2023 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 26 May 2023 09:04 PM IST
सार
जबलपुर में 29वीं बटालियन में पदस्थ एक सिपाही को सरकारी राशि छिपाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सिपाही ने अधिकारियों को बताया था कि बैग रास्ते में गुम गया। तलाशी के दौरान बैग सिपाही के घर में मिला।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की 29वीं बटालियन में पदस्थ एक सिपाही को शासकीय राशि बैंक में जमा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सिपाही ने अधिकारियों को बताया कि बैग रास्ते में गुम गया। तलाशी के दौरान बैग सिपाही के घर में मिला। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना केंट के अनुसार भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के उप निरीक्षक जय प्रकाश (58) ने शिकायत दर्ज करवाई कि सिपाही अनिल कुमार को 11 लाख 50 हजार रुपये बैंक में जमा करवाने के लिए दिए गए थे। सिपाही ने उक्त रकम बैंक में जमा नहीं करवाई और अगले दिन 19 मई की शाम को सूचित किया कि बैग रास्ते में गुम गया। वह रास्ते में लघुशंका करने रुका था और वापस आया तो देखा कि मोटरसाइकिल से बैग गायब है।
पुलिस ने सिपाही के खिलाफ धारा 406 तथा 408 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी सिपाही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि रुपये से भरा बैग उसे घर में बक्से के अंदर छुपाकर रखा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रुपये का बैग बरामद कर लिया है।