फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The body including the private part was cut into seven pieces

Jabalpur News: प्राइवेट पार्ट सहित शरीर को काटा था सात टुकड़ों में, बाप-बेटा व दामाद तीन दिनों की रिमांड में

Fri, 16 May 2025 10:59 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 10:59 PM IST
सार

गोहलपुर में युवक की हत्या कर शव के सात टुकड़े करने के मामले में बाप-बेटे और दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मृतक का सिर व प्राइवेट पार्ट गायब था। विवाद गाड़ी खड़ी करने को लेकर था। पुलिस को आरोपियों का तीन दिन का रिमांड मिला। 

विज्ञापन
The body including the private part was cut into seven pieces
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवक का अपहरण उसकी हत्या करने और प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के सात टुकड़ों में काटने वाले बाप-बेटे तथा दामाद को गोहलपुर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्य को एकत्र करने पुलिस को उनका तीन दिनों का रिमांड मिला है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अपहरण कर पीटा फिर काट दिया गला, लाश ठिकाने लगाने प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के किए कई टुकड़े
विज्ञापन


गोहलपुर थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी के नंदन विहार के समीप नाले में मंगलवार की शाम को बोरी के अंदर टुकड़ों में युवक की लाश मिली थी। मृतक युवक का प्राइवेट पार्ट, हाथ-पैर कटे हुए थे और सिर गायब था। मृतक युवक के हाथ में मंजू परम लिखा हुआ था। मृतक युवक की शिनाख्त कजरवारा निवासी परम सिंह पिता श्याम सिंह (40) के रूप में हो गई थी। मृतक का सिर कचरा मैदान भोला नगर से पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच में पाया कि युवक के घर के सामने रहने वाले राकेश कटारिया (50) से उसका गाड़ी खड़े करने की बात पर विवाद चलता था। जो फरवरी माह से कृष्णा कॉलोनी नंदन विहार में रहने लगी थी। इसके कारण पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने बेटे सोहन कटारिया (23) तथा दामाद राजवीर सिंह (30) के साथ मिलकर युवक की हत्या कर लाश को टुकड़ों में काटकर उसे ठिकाने लगाने के लिए फेंकना स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें- बोरी में मिली युवक की सिर कटी लाश, हाथ-पैर भी काटे, ‘मंजू’ टैटू से पहचान का प्रयास, जांच जारी

गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्काे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्य एकत्र करने उनका रिमांड प्राप्त करने न्यायालय के समक्ष आवेदन किया था। न्यायालय ने पुलिस को आरोपियों को तीन दिन का रिमांड प्रदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed