{"_id":"63c2d799ceeeba528755fa45","slug":"teenager-dies-due-to-drowning-in-pond-while-robbing-kite-in-balaghat-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पतंग लूटते समय तालाब में डूबने से किशोर की मौत, बालाघाट जिले के ग्राम खुरसोड़ी की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पतंग लूटते समय तालाब में डूबने से किशोर की मौत, बालाघाट जिले के ग्राम खुरसोड़ी की घटना
Sat, 14 Jan 2023 09:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:57 PM IST
सार
बालाघाट में 9वीं का छात्र पतंग लूटने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठा। वह गांव के ही तालाब में डूब गया। गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्रांति के अवसर पर परंपरा अनुसार पतंगबाजी की जाती है। कटी पतंग को लूटने के चक्कर में 14 साल के किशोर को अपनी जान गंवानी पड़ी। पतंग लूटते समय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवेगांव थानांतर्गत ग्राम खुरसोड़ी में मकर संक्राति पर्व पर बालकृष्ण पिता दुलीचंद नगपुरे अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था। किशोर कक्षा 9वीं का छात्र था। इस दौरान एक कटी पतंग को लूटने के चक्कर में वह पंचायत के पीछे स्थित तालाब में चला गया। पतंग को लूटने के प्रयास में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।
सूचना मिलने में किशोर की तलाश के लिए होमगार्ड के गोताखारों को भेजा गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।