फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Swine flu outbreak, number of affected patients reaches 47

Jabalpur News: जबलपुर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 47 तक पहुंची पीड़ित मरीजों की संख्या

Wed, 21 Aug 2024 02:38 PM IST
Jabalpur bureau जबलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू के केस में बढ़ोतरी हुई है। जबलपुर में ही मरीजों की संख्या बढ़कर 47 तक पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
Swine flu outbreak, number of affected patients reaches 47
स्वाइन फ्लू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम में हड़कंप मच गया है। पिछले डेढ़ महीने में प्रतिदिन औसतन एक से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा के अनुसार, 11 जुलाई से अब तक जबलपुर शहर में 47 स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिनकी एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये मरीज शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हैं। स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए मलेरिया रोकथाम टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं, जो विभिन्न इलाकों में जाकर स्थिति की समीक्षा कर रही है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, साथ ही नगर निगम क्षेत्र में संचालित सुअर बाड़ों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। शहर के कई इलाकों में सुअर बाड़े संचालित हो रहे हैं, और कुछ लोग घरों में सुअर पालन कर उन्हें सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। इस अव्यवस्थित सुअर पालन का असर शहर के नागरिकों पर पड़ रहा है, और स्वाइन फ्लू के प्रकोप के बीच यह स्थिति और गंभीर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed