फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Solicitor General will present in OBC reservation case, next hearing in High Court on February 13

OBC Reservation: ओबीसी आरक्षण मामले में सॉलिसिटर जनरल रखेंगे पक्ष, हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 13 फरवरी को

Mon, 23 Jan 2023 08:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 08:31 PM IST
सार

ईडब्ल्यूएस आरक्षण तथा प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण किए जाने के खिलाफ व पक्ष में 64 याचिकाएं दायर की गई थीं। याचिका की अंतिम सुनवाई के दौरान विपक्ष में दायर याचिका पर पक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। समर्थन में दायर याचिका पर पक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

विज्ञापन
Solicitor General will present in OBC reservation case, next hearing in High Court on February 13
MP High Court Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण 27 प्रतिशत किए जाने के संबंध में दायर 63 याचिकाओं पर सुनवाई जारी है। सोमवार को भी जस्टिस शील नागू तथा जस्टिस वीरेंद्र सिंह युगलपीठ द्वारा सुनवाई की गई। युगलपीठ को बताया गया कि प्रकरण में सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल पक्ष रखेगे। युगलपीठ ने याचिकाओं पर अगली सुनवाई 13 फरवरी को निर्धारित की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण तथा प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण किए जाने के खिलाफ व पक्ष में 64 याचिकाएं दायर की गई थीं। याचिका की अंतिम सुनवाई के दौरान विपक्ष में दायर याचिका पर पक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। समर्थन में दायर याचिका पर पक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान ओबीसी आरक्षण के समर्थन में युगलपीठ को बताया गया था कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इंदिरा साहनी मामले में पारित आदेश का हवाला देते हुए ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किए जाने को चुनौती दी गई है। विपक्ष में दायर याचिकाओं में कहा गया है ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किए जाने से आरक्षण की अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण को उचित करार दिया है। इसके कारण आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है। हाईकोर्ट ने कई भर्तियों में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत लागू करने पर स्थगन आदेश पारित किया है। इसके कारण पीएससी, शिक्षकों सहित अन्य भर्तियां रुकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाओं पर सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान युगलपीठ को बताया गया कि सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को पक्ष रखना है। उनकी अनुपस्थिति के कारण सरकार ने याचिका पर सुनवाई बढ़ाने का आग्रह किया। जिसे स्वीकार करते हुए उक्त आदेश जारी किए गाए। याचिकाकर्ताओं की तरफ से आदित्य संघी तथा शासन की तरफ से विशेष अधिवक्ता रामेश्वर पी सिंह उपस्थित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed