फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Car lost control and overturned in the field, village head of Mada village died

Jabalpur News: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार, ग्राम मादा के सरपंच की मौत, पुत्र और एक अन्य घायल

Mon, 02 Jun 2025 10:21 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 10:21 PM IST
सार

गांव की सीमा पार करते ही कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। दुर्घटना में सरपंच को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटा निखिल और अन्य व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Jabalpur News: Car lost control and overturned in the field, village head of Mada village died
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाटन थाना अंतर्गत ग्राम मादा के सरपंच की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में  पलट गई थी। हादसे के समय उनका बेटा तथा अन्य व्यक्ति भी कार में सवार थे। उन्हें भी घटना में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


पाटन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मादा के सरपंच पप्पू उर्फ बेनी प्रसाद यादव अपने बेटे निखिल व एक अन्य व्यक्ति के साथ निजी काम से अपनी कार से पाटन जाने के लिए निकले। जब कार गांव की सीमा से बाहर सड़क पर आई, इसी दौरान चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जाकर पलट गई। कार पलटने से सरपंच पप्पू यादव के शरीर को गंभीर चोटें आई थीं। बेटे निखिल व एक अन्य को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ज्वाइनिंग लेने वाले पांच अभ्यर्थियों पर धोखाधड़ी का केस, छानबीन समिति ने पकड़ी गड़बड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कार से निकालने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद सरपंच पप्पू यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। निखिल की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरण को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed