फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Sana Khan murder case: Body not found yet, forensic team reaches accused's flat from Nagpur, leaves with car

सना खान हत्याकांड: अब तक नहीं मिली लाश, नागपुर से आरोपी के फ्लैट पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, कार लेकर रवाना

Thu, 17 Aug 2023 09:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 09:52 PM IST
सार

भाजपा नेत्री सना खान हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है। अब तक उसका शव नहीं मिल सका है। नागपुर की फॉरेंसिक टीम जांच के लिए गुरुवार को जबलपुर आई थी। उन्होंने आरोपी के फ्लैट की सूक्ष्मता से जांच की और उसकी कार को लेकर नागपुर रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Sana Khan murder case: Body not found yet, forensic team reaches accused's flat from Nagpur, leaves with car
भाजपा नेत्री सना खान का शव अब तक नहीं मिल सका है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान का शव अब तक बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। गुरुवार को नागपुर पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने आरोपी के घर की सर्चिंग कर जांच जुटाए। आरोपी की कार भी फॉरेंसिक टीम अपने साथ नागपुर ले गई है। पुलिस लगातार हिरन नदी के आसपास तलाश कर रही है, लेकिन सफलता कहीं से भी नहीं मिली।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य के अनुसार नागपुर निवासी भाजपा नेत्री सना खान 1 अगस्त को गोराबाजार निवासी ढाबा संचालक अपने पति अमित साहू उर्फ पप्पू से मिलने आई थी। परिजनों से बात करने पर उसने जबलपुर में होना बताया था। उसका मोबाइल 2 अगस्त को बंद हो गया था। फोन बंद होने पर परिजनों द्वारा उसके लापता होने की रिपोर्ट मानकापुर थाने में दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन


युवती की तलाश में परिजन तथा नागपुर पुलिस की टीम ने जबलपुर आकर स्थानीय पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि ढाबा संचालक अमित साहू उर्फ पप्पू भी दो अगस्त से गायब है और उसका मोबाइल भी बंद है। पूछताछ के दौरान ढाबे की कर्मचारी ने बताया था कि अमित जब अंतिम बार आया था तो उसके कार साफ करने के लिए कहा था। कार सफाई के दौरान कार की डिक्की में खून के धब्बे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गोराबाजार क्षेत्र से ढाबा संचालक को अभिरक्षा लिया था। आरोपी पति ने डंडे से हमला कर सना की हत्या कर उसके शव को मानेगांव पुलिस से हिरण नदी में फेंकना स्वीकार किया था। एसडीआरएफ की टीम ने तीन दिन सर्चिंग की, इसके बावजूद भी महिला का शव नदी में नहीं मिला था। सिवनी के धूमा क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान उसके कुछ दस्तावेज मिले थे। नागपुर की फॉरेंसिक टीम जांच के लिए गुरुवार को जबलपुर आई थी। उन्होंने आरोपी के फ्लैट की सूक्ष्मता से जांच की और उसकी कार को लेकर नागपुर रवाना हो गए हैं। पुलिस ने सना खान का कपड़ों से भरा बैग भी जब्त कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed