फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Rewa Trola overturns on school bus three teachers killed six injured

रीवा: गर्म राख से भरा ट्रॉला स्कूल बस पर पलटा, तीन शिक्षकों की मौत, छह घायल

Fri, 08 Jan 2021 05:33 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: कुमार संभव Updated Fri, 08 Jan 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Rewa Trola overturns on school bus three teachers killed six injured
हादसे के बाद ऐसी हो गई बस की हालत - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूल बस पर ट्रॉला पलट गया। इस हादसे में तीन शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि छह शिक्षक घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपी ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


स्कूल जा रहे थे नौ शिक्षक
जानकारी के मुताबिक, यह बस सीधी के बघवार स्थित सरदार पटेल स्कूल की थी, जो 10 शिक्षकों को लेकर जा रही थी। सभी नौ शिक्षकों के नाम गिरीश त्रिपाठी, रज्जन मिश्रा, प्रतिभा पांडेय, शशिभूषण सिंह, हनीफ खान, पद्मकांत शुक्ला, आबिदा खान, गीतांजली वर्मा, अंजना शर्मा और हरिकिशन मिश्रा बताए जा रहे हैं। घायलों ने बताया कि ड्राइवर ने सुबह करीब साढ़े सात बजे बस को छुहिया घटी के मोड़ पर सड़क किनारे रोक दिया था। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
बताया जा रहा है कि जब बस सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रॉला बगल से गुजरा और अनियंत्रित होकर बस पर पलट गया। ट्रॉले में गर्म राख लदी थी, जो बस के ऊपर बिखर गई। बस में बैठे शिक्षक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वे गर्म राख से दब गए और तीन शिक्षक अपनी जान गंवा बैठे। इनमें दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक शिक्षक की मौत अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों की हुई मौत
इस दर्दनाक हादसे में गिरीश त्रिपाठी, रज्जन मिश्रा और प्रतिभा पांडेय की मौत हो गई। वहीं, शशिभूषण सिंह, हनीफ खान, पद्मकांत शुक्ला, आबिदा खान, गीतांजली वर्मा और अंजना शर्मा बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी राकेश सिंह और आरटीओ मनीष त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस और ट्रॉले का फिटनेस निरस्त कर दिया। हादसे के बाद ट्रॉला का चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।


किस्मत से बचे स्पोर्ट्स टीचर
बता दें कि इस हादसे में स्पोर्ट्स टीचर हरिकिशन मिश्रा बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि वह जिस सीट पर बैठकर रोजाना स्कूल जाते थे, उस पर गुरुवार को नहीं बैठे। दरअसल, जब वह बस में चढ़े तो टीचर प्रतिभा पांडेय उस सीट पर बैठी हुई थीं। जब वह सीट के करीब पहुंचे तो प्रतिभा उठने लगीं। ऐसे में हरिकिशन मिश्रा ने कहा कि आज आप बैठी रहिए। कल मैं इस सीट पर बैठ जाऊंगा। इसके बाद हादसा हो गया, जिसमें प्रतिभा की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed