फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Rape of female assistant professor by pretending to be an officer in the army in Jabalpur

Crime: सेना में खुद को अफसर बताकर महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म, ऐसे दबोचा गया

Mon, 31 Oct 2022 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 31 Oct 2022 09:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से एक मामला सामने आया है, यहां एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर एक जालसाज ने 14 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने महिला प्रोफेसर के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Rape of female assistant professor by pretending to be an officer in the army in Jabalpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में एक जालसाज ने खुद को सेना में बड़ा अधिकारी बताकर महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि जालसाज ने शादी का झांसा देकर 14 लाख रुपये भी ऐंठ लिए और उसके बाद गायब हो गया। महिला ने कई बार उसके नंबर पर फोन करके संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन उसका नंबर लगातार ऑफ जा रहा था। महिला ने पुलिस में शिकायत की, फरारी के दौरान लगातार आरोपी ठिकाने बदलता रहा।

विज्ञापन


ऐसे में पुलिस ने बैंक खातों की केवाईसी और आरोपी की आवाज के आधार पर उसकी गिरफ्तारी मैहर से की और जेल भेज दिया है। महिला प्रोफेसर की शिकायत पर लॉर्डगंज पुलिस ने आरोपी जालसाज खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर बढ़ाई नजदीकियां...
मामला लॉर्डगंज थाना क्षेत्र का है। महिला सब इंस्पेक्टर संजय चंदेल ने बताया, उमरिया में पदस्थ महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने अखबार में शादी का विज्ञापन दिया था, जिसे देखकर मैहर के रहने वाले एक जालसाज ने संपर्क किया। शादी का झांसा देकर महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से नजदिकियां बढ़ाई। कई दिन-रात फोन पर बातें चलती रहीं। आरोपी ने महिला प्रोफेसर से बैठकर बातें करने की इच्छा जाहिर की और मिलने के लिए जबलपुर बुला लिया। यहां आरोपी जालसाज महिला प्रोफेसर को होटल ले गया और बातों में फंसाकर दुष्कर्म किया, जिसके बाद यह सिलसिला कई बार चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान के नाम पर ठगे 14 लाख, KYC के जरिए दबोचा गया...
इस बीच आरोपी ने जबलपुर के तिलहरी इलाके में मकान लेने का हवाला देकर महिला से 14 लाख की मांग की। यह रकम आरटीजीएस के जरिए जालसाज ने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद आरोपी ने महिला से संपर्क करना ही छोड़ दिया। यहां तक की उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। महिला ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में की, लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी का सुराग हासिल करते हुए उसे मैहर से दबोच लिया।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम सुशील मौर्य है। फरारी के दौरान लगातार आरोपी अपने ठिकाने बदलता रहा। जांच अधिकारी के मुताबिक, बैंक खातों की केवाईसी और आरोपी की आवाज के आधार पर पुलिस को आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed