Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Diwali in Jaipur takes on a 'Ram-centric' theme; a tableau depicting the 'Ram Setu'

राजस्थान: जयपुर में राममय हुई दीपावली, बड़ी चौपड़ पर सजी रामसेतु की झांकी, वानर सेना बनाती दिखी सेतु

Sat, 07 Nov 2026 10:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 07 Nov 2026 10:10 PM IST
सार

जयपुर में दीपावली पर राम और सनातन संस्कृति आधारित रोशनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बड़ी चौपड़ पर रामसेतु और समुद्र मंथन की झांकियां सजाई गई हैं। गुलाबी रोशनी और अमर जवान ज्योति पर ड्रोन शो भी आयोजित हुआ।

 

विज्ञापन
Rajasthan: Diwali in Jaipur takes on a 'Ram-centric' theme; a tableau depicting the 'Ram Setu'
गुलाबी नगरी में दिखी राम और सनातन संस्कृति की झलक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर की विश्व प्रसिद्ध दीपावली रोशनी देखने के लिए हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस बार जयपुर के बाजारों और प्रमुख चौराहों पर रोशनी की थीम भगवान राम और सनातन संस्कृति पर आधारित रखी गई है। बड़ी चौपड़ पर स्टीम आधारित रामसेतु की आकर्षक झांकी सजाई गई है, जिसमें सजीव वानर सेना सेतु का निर्माण करती नजर आ रही है। इसके साथ ही बड़ी चौपड़ पर समुद्र मंथन का दृश्य भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

जयपुर को गुलाबी नगरी के नाम से जाना जाता है। शहर के 300 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस बार बाजारों की रोशनी को गुलाबी रंग में सजाया गया है। इससे गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक पहचान को रोशनी के माध्यम से विशेष रूप से दर्शाने का प्रयास किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम जयपुर और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के संयुक्त तत्वावधान में अमर जवान ज्योति पर ड्रोन शो आयोजित किया गया। इसके माध्यम से सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं का संदेश देने का प्रयास किया गया। राजस्थान में भाजपा सरकार का यह तीसरा वर्ष है, जबकि जयपुर के महापौर के कार्यकाल की यह पहली दीपावली है। इस अवसर पर महापौर ने शहर की दीपावली रोशनी के जरिए सनातन संस्कृति और धार्मिक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रयास किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed