फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Proposal has been sent to INC to extend the date for recognition and admission

Fake Nursing College: मान्यता व प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाने INC को प्रस्ताव, सरकार ने कोर्ट में पेश की जानकारी

Sun, 27 Oct 2024 08:54 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2024 08:54 PM IST
सार

सत्र 2024-25 के लिए मान्यता व प्रदेश की कट-ऑफ-डेट 31 अक्टूबर है। सीबीआई द्वारा नर्सिंग कॉलेज की जांच जारी है। सीबीआई रिपोर्ट के आधार पर नर्सिंग कॉलेज को मान्यता प्रदान की जाना है। सरकार की तरफ से मान्यता व प्रदेश की कट-ऑफ-डेट बढाने आईएनसी को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
Proposal has been sent to INC to extend the date for recognition and admission
high court

विस्तार

फर्जी नर्सिंग कॉलेज मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में जानकारी पेश की गई। इसमें बताया कि मान्यता व प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाने के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा जिन कॉलेजों के साथ 100 बिस्तरों का अस्पताल होगा, उन्हीं को मान्यता प्रदान की जाएगी। हाईकोर्ट जस्टिस संजय द्विवेदी तथा जस्टिस एके पालीवाली की युगलपीठ ने इस निर्णय पर सरकार को विचार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता विशाल बघेल की तरफ से दायर याचिका में प्रदेश में संचालित नर्सिंग कॉलेजों को चुनौती दी गई थी। याचिका में कहा गया था कि अधिकांश कॉलेज नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रहे हैं। युगलपीठ ने प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज की जांच के निर्देश सीबीआई को दिए थे। याचिका की सुनवाई के दौरान पीपुल्स यूनिवर्सिटी भोपाल और अरविन्दो मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से सत्र 2023-24 की मान्यता प्रदान करने याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि कोर्ट में लंबित प्रकरण एवं सीबीआई जांच के कारण सरकार द्वारा 2023-24 की मान्यता प्रदान नहीं की गई है। इससे निजी विश्वविद्यालय को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


याचिका में राहत चाही गई थी कि उन्हें सत्र 2023-24 की मान्यता दिलाई जाए। आईएनसी की तरफ से शपथ-पत्र के साथ्ज्ञ प्रस्तुत जवाब में कहा गया था कि सत्र 2023-24 की मान्यता एवं प्रवेश के लिए कट-ऑफ-डेट अब निकल चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा गया था कि सत्र 2024-25 की मान्यता प्रक्रिया शुरू होने के कारण अब पिछले सत्र की मान्यता एवं प्रवेश के लिए घोषित की गई कट-ऑफ -डेट नहीं बढ़ाई जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ को बताया गया कि सत्र 2024-25 के लिए मान्यता व प्रदेश की कट-ऑफ-डेट 31 अक्टूबर है। सीबीआई द्वारा नर्सिंग कॉलेज की जांच जारी है। सीबीआई रिपोर्ट के आधार पर नर्सिंग कॉलेज को मान्यता प्रदान की जाना है। सरकार की तरफ से मान्यता व प्रदेश की कट-ऑफ-डेट बढाने आईएनसी को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया है कि जिन कॉलेज के पास सौ बिस्तर का अस्पताल है, उन्हें मान्यता दी जाएगी। किसी और अस्पताल से ऐफिलेड कॉलेजों को मान्यता नहीं दी जाएगी। युगलपीठ ने सरकार पर इस संबंध में विचार करने के निर्देश देते हुए साल 2023-24 की मान्यता के संबंध में दायर दोनों निजी विश्वविद्यालय की याचिका को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed