फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Road Accident pickup vehicle packed laborers overturned 20 people injured eight critical condition

Jabalpur Road Accident: मजूदरों से खचाखच भरा पिकअप वाहन पलटा, 20 लोग घायल, आठ की स्थिति गंभीर

Mon, 09 Dec 2024 05:45 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 05:45 PM IST
सार

मजदूरों से खचाखच भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। इस दौरान 20 लोग घायल हो गए। वहीं, आठ लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Jabalpur Road Accident pickup vehicle packed laborers overturned 20 people injured eight critical condition
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जबलपुर जिले में पाटन थाना अंतर्गत ग्राम अमरपुर के समीप सोमवार सुबह मजदूरों से खचाखच भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में 20 मजदूरों को चोट आई है। पिकअप वाहन के नीचे दबने के कारण आठ मजदूरों को गंभीर चोटे आई है, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरौदा सहित आसपास गांव के मजदूर सुबह नौ बजे के लगभग पिकअप वाहन में बैठकर ग्राम महुआखेड़ा मटर तोड़ने के कार्य हेतु जा रहे थे। पिकअप वाहन में लगभग 35 मजदूर सवार थे। तेज रफ्तार में भागता पिकअप वाहन ग्राम अमरपुर से समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा था, जिसके कारण यह घटना घटित हुई।
विज्ञापन


वाहन में सवार आठ मजदूर पिकअप वाहन के नीचे दब गए थे। इसके अलावा अन्य मजदूर सड़क में गिर गए। घटना के बाद घायल मजदूरों में चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई थी। पिकअप वाहन के नीचे दबे मजदूरों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना में 20 मजदूरों को चोटे आई थी, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से तत्काल उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप वाहन के नीचे दबने के कारण अशोक, कलाबाई, रामबाई, सिम्मा झारिया, रंजीता, कमर रानी, शेखर गौड़ और कुमारी लीला को गंभीर चोट आने के कारण उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है। घटना के बाद चालक फरार हो गया था, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed