{"_id":"66c8b25546f3579c0e03c598","slug":"one-who-grabbed-lakhs-by-luring-profit-in-share-trading-arrested-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2026957-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की चपत लगाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की चपत लगाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की चपत लगाने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 15 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर उसने एक व्यक्ति को फंसाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में शेयर ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा देने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को ओमती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गढ़ा फाटक निवासी 43 वर्षीय विकास अग्रवाल, जो नेपियर टाउन में "मेमोरेबल हॉलिडेज़" नामक टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय चलाते हैं, ने 14 अगस्त 2024 को ऋषिराज सिंह नामक व्यक्ति से संपर्क किया। ऋषिराज ने खुद को प्रॉफिट मार्ट ट्रेडिंग कंपनी का ब्रोकर बताया और शेयर ट्रेडिंग में 15% रिटर्न का लालच देकर विकास को अपनी जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
ऋषिराज ने विकास का डीमैट अकाउंट खोलने में मदद की और पासवर्ड की जानकारी लेकर बिना उनकी अनुमति के अकाउंट से 28 लाख रुपये के शेयर की खरीद-फरोख्त की। इस लेनदेन के जरिए ऋषिराज ने 44 हजार रुपये ब्रोकरेज कमीशन लिया और विकास को 70 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया। जब विकास ने अपना अकाउंट चेक किया, तो उसमें केवल 32 हजार रुपये बचे थे।
विज्ञापन
विकास ने ऋषिराज की खोजबीन शुरू की, जिससे कौशल्या बिहार में उसे जयदीप दुबे, सुलेखा भारती, विवेक अग्रवाल, रजनीश कुशवाहा, और रेशमा उइके जैसे अन्य पीड़ित मिले। इन सभी ने ऋषिराज पर कुल मिलाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषिराज सिंह राजपूत (उम्र 25 वर्ष, निवासी नेपियर टाउन, मूल निवासी नैनी, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने इस प्रकरण को जांच में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
