फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Mother-in-law sleeping with daughter-in-law murdered masked miscreants slit her throat with an axe

Jabalpur Crime: बहू के साथ सो रही सास की हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने कुल्हाड़ी से गला काटा

Tue, 10 Dec 2024 04:47 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2024 04:47 PM IST
सार

बहू के साथ सो रही सास की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाश आए और कुल्हाड़ी से हमला कर गला काट दिया।

विज्ञापन
Jabalpur Mother-in-law sleeping with daughter-in-law murdered masked miscreants slit her throat with an axe
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम घंसौर में घर में घुसे तीन नकाबपोश व्यक्तियों ने बहू के साथ सो रही महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, जिसके बाद बहू ने परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। पुलिस प्रकरण को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम घंसौर निवासी मुन्नालाल पटेल किसी कार्य से जबलपुर गया हुआ था। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात उसकी पत्नी हीरा बाई उम्र 43 साल अपनी बड़े बेटी की पत्नी के साथ घर में सो रही थी। इसके अलावा उसका मंझला बेटा अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में तथा छोटा बेटा अलग कमरे में सो रहा था। बड़ा बेटा रात में खेत गया हुआ था।
विज्ञापन


बड़ी बहू ने पुलिस को बताया कि रात में दरवाजे की कुंडी खुली हुई थी। तीन नकाबपोश व्यक्ति लगभग एक बजे घर के अंदर आए और साथ सो रही सास की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सास की हत्या होती देख वह भयभीत हो गई और किसी प्रकार का विरोध नहीं किया। आरोपियों के फरार होने के बाद उसने घटना के संबंध में परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने सूचना मिलने पर लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। पुलिस प्रकरण को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed