फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   murder by attack with brick

Jabalpur News: सिर पर पत्थर मारकर हत्या, शराब के नशे में दो व्यक्तियों में हुआ था विवाद

Sun, 08 Sep 2024 09:17 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 09:17 AM IST
सार

जबलपुर जिले के दो परिचित व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
murder by attack with brick
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जबलपुर जिले के हनुमानताल थानान्तर्गत सिंधी कैम्प में दो परिचित व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया। दोनों व्यक्ति नशे के आदि बताए जाते हैं। विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हनुमानताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी मदार टेकरी निवासी शहादत कुरैशी (50) नशे का आदी है। शनिवार को वह सिंधी कैम्प में सड़क किनारे लेटा था। तभी वहां लाल सिंह पहुंचा, जो भी नशे का आदी है। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। शहादत ने लाल सिंह पर पत्थर से वार किया, तो लाल सिंह ने भी पत्थर उठाया और शहादत के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण शहादत बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तेजी से तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed