फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Woman raped and murdered, then hid her body in the bushes, now she will have to stay in jail for life

MP News: महिला से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव छिपाया झाड़ियों में, अब आजीवन रहना होगा जेल में

Wed, 20 Dec 2023 09:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 09:51 PM IST
सार

जबलपुर इलाके में महिला से दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने वाले युवक को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर सात हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Woman raped and murdered, then hid her body in the bushes, now she will have to stay in jail for life
jail, jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जबलपुर जिले में महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले युवक को सिहोरा एडीजे कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश सैफी दाउदी की अदालत ने दोषी युवक को सात हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। 
विज्ञापन


अदालत को विशेष लोक अभियोजक दिलावर धुर्वे ने बताया कि महिला के बेटे ने गोसलपुर थाने में मां के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि उसकी मां तीन सितंबर 2020 को मामा के घर गई थी। सात सितंबर को वापस आने के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। पुलिस ने मामले को जांच में लिया। जांच के दौरान आठ सितंबर को गोसलपुर मेन रोड में करदही नाला के पास मृतिका का थैला मिला। जिसमें कपड़े और पर्स में एक पर्ची मिली। जब पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाते हुए पूछताछ की तो आरोपी जोगिंदर भूमिया का नाम सामने आया। जिसे हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। 
विज्ञापन


आरोपी जोगिंदर ने पुलिस को बताया कि सात सितंबर 2020 को महिला बेली हार के पास अकेली मिली थी। उसने जोर जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बात छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने महिला की लाश को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने मामले में दुराचार व हत्या का प्रकरण दर्ज कर अदालत के समक्ष चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान पेश किए गए गवाह व साक्ष्यों के मद्देनजर अदालत ने आरोपी जोगिंदर भूमिया को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed