{"_id":"6495c3084213472039033573","slug":"mp-news-two-people-riding-a-motorcycle-died-in-a-collision-with-a-hiva-mother-and-son-also-seriously-injured-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हाईवा की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, मां-बेटे भी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हाईवा की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, मां-बेटे भी गंभीर रूप से घायल
Fri, 23 Jun 2023 09:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 23 Jun 2023 09:42 PM IST
सार
जबलपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा घायल हुए हैं। सभी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे और उनकी गाड़ी सामने से आ रहे हाईवा वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
जबलपुर के खिलौता थाना इलाके में शुक्रवार शाम सरदा ग्राम के समीप हाईवा तथा मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जबलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया है।
एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा के अनुसार कटनी जिले के ग्राम खदवारा में रहने वाले रणधीर सिंह ठाकुर (36), जितेन्द्र कुमार ठाकुर (21), अनीता ठाकुर तथा उसका सात वर्षीय पुत्र शुभम एक बाइक में सवार होकर किसी कार्य से सिहोरा आ रहे थे। ग्राम सरदा के समीप सामने से आ रहे हाईवा से उनकी मोटर साइकिल की भिड़ंत हो गई।
इस घटना में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। घायल मां-बेटे को उपचार के लिए सिहोरा अस्पताल ले जाया गया था। स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों को उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी हाईवा चालक के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।