फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News truth of cracks on 800 crore bridge in Jabalpur came to fore Congress had made allegations

MP News: 800 करोड़ के ब्रिज पर दरारों की सच्चाई आई सामने, कमेटी ने की जांच, जीतू पटवारी ने लगाए थे आरोप

Thu, 09 Jan 2025 08:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Jan 2025 08:12 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने बयान में कहा था कि पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह जबलपुर के हैं। उन्होंने फ्लाई ओवर निर्माण में कमीशन लिया है।

विज्ञापन
MP News truth of cracks on 800 crore bridge in Jabalpur came to fore Congress had made allegations
ब्रिज में आई दरारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में बन रहे प्रदेश के सबसे बडे फ्लाईओवर में क्रैक आने से राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। विपक्षी कांग्रेस नेता फ्लाईओवर निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। उसके बाद अपर प्रमुख सचिव के नेतृत्व में फ्लाईओवर में आए क्रैक का निरीक्षण किया गया। फ्लाईओवर के जिस हिस्से में क्रैक आए हैं, उसे एक साल पहले ही यातायात के लिए खोला गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने बयान में कहा था कि पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह जबलपुर के हैं। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण में कमीशन लिया है। पीडब्ल्यूडी विभाग का मतलब ही 50 प्रतिशत कमीशन होता है। इसके अलावा सदन में विपक्ष  के नेता उमंग सिंघार ने अपने एक्स पोस्ट में सरकार का निशाना साधते हुए लिखा था कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विपक्ष के आक्रामक तेवर और फ्लाईओवर में क्रैक आने की घटना से सरकार पूरी तरह से बैकफुट में है। भ्रष्टाचार के आरोप से बचने के लिए अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के नेतृत्व में गुरुवार को फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रमुख अभियंता राणा तथा मुख्य अभियंता डीएल वर्मा सहित पीडब्ल्यू विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


निरीक्षण के बाद अपर प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई के बताया कि फ्लाईओवर के स्ट्रैक्चर और डिजाइन में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि एक्सपेंशन जॉइंट में गैप आया है, गर्मी तथा सर्दियों के मौसम में 30 से 40 डिग्री का अंदर रहता है। इस कारण से 10 से 40 एमएम तक का एक्सटेंशन गैप आता है। सिर्फ ऊपर की तरफ में गैप है, अंदर से स्टील सीमेंट की मजबूत परत है।

उन्होंने कहा, गैप को भरने के लिए तकनीकी टीम का सहयोग लिया जाएगा। तकनीकी टीम क्रैक से पानी घुसने या दूसरी तरह की समस्याओं की जांच करेगी। क्रैक को थीनेल, डामर और थर्मल पेंट लगाकर भरा जाएगा, जिससे वाहन चालकों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा रोटरी के पास पत्थर इसलिए लगाए गए हैं कि तेज रफ्तार में आने वाले वाहन फिसले न और समय के साथ पत्थर सेट हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed