{"_id":"667d7614dff8b3c8d70391ef","slug":"mp-news-railway-engineer-arrested-was-taking-bribe-of-39-thousand-to-get-bill-passed-cbi-took-action-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार, बिल पास करवाने 39 हजार की ले रहा था रिश्वत, सीबीआई ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार, बिल पास करवाने 39 हजार की ले रहा था रिश्वत, सीबीआई ने की कार्रवाई
Thu, 27 Jun 2024 07:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:54 PM IST
सार
जबलपुर सीबीआई की टीम ने बुधवार रात साउथ ईस्टर्न रेलवे के नैनपुर में पदस्थ सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ब्रिज) उदय कुमार को 39 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर सीबीआई की टीम ने साउथ ईस्टर्न रेलवे के पदस्थ नैनपुर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर उदय कुमार को 39 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आरोपी इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
सीबीआई से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश सोनी रेलवे में ठेकेदारी करता है। उसने नैनपुर में रेलवे का काम ठेके पर लिया था। कार्य के 13 लाख रुपये का बिल सीनियर सेक्शन इंजीनियर उदय कुमार ने रोक रखा था। ओमप्रकाश सोनी ने जब उदय से बिल पास करने के लिए कहा, तो उदय ने बिल की रकम की तीन प्रतिशत राशि बतौर रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
रिश्वत की रकम सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने 23 जून को 24 जून को ठेकेदार को फोन भी किया था। इसकी शिकायत ठेकेदार ने सीबीआई जबलपुर में की थी। सीबीआई के टीम ने बुधवार देर शाम कार्यालय में सीनियर सेक्शन इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
