फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Promise made to the family of martyr in Pulwama attack not fulfilled, High Court issues notice to CS

MP News: पुलवामा हमले में शहीद के परिवार से किया वादा नहीं हुआ पूरा, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस

Fri, 16 Feb 2024 09:24 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 09:24 PM IST
सार

अमर उजाला ने उक्त खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। खबर में कहा गया था कि पुलवामा आतंकी हमले शहीद हुए जवान अश्विनी काछी को शासन व प्रशासन ने भूला दिया। 

विज्ञापन
MP News: Promise made to the family of martyr in Pulwama attack not fulfilled, High Court issues notice to CS
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान अश्विनी काछी के परिवार से किया गया वादा पांच साल बाद भी सरकार पूरा नहीं कर की। इस संबंध में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई जनहित याचिका के रूप में करने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका पर सुनवाई अगले सप्ताह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला ने उक्त खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। खबर में कहा गया था कि पुलवामा आतंकी हमले शहीद हुए जवान अश्विनी काछी को शासन व प्रशासन ने भूला दिया। पुलवामा हमले की पांचवीं बरसी पर बुधवार 14 शहीद की प्रतिमा में माल्यार्पण करने परिजनों के साथ सेना के अधिकारी तथा गांव के लोग ही पहुंचे। परिजनों ने शहीदों के याद में कन्या भोज का आयोजन किया। जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों में कोई नहीं पहुंचा था। शहीद में भाई सुमंत काछी तथा भतीजी प्रियंका काछी ने बताया कि अश्विन की प्रतिमा की स्थापना उनके परिवार ने अपने व्यय से करवाई थी। प्रतिमा के निर्माण में साढ़े 6 लाख रुपये व्यय हुए थे। अंतिम संस्कार व प्रतिमा अनावरण में समय प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शहीद के नाम पर स्कूल तथा प्रतिमा स्थल में पार्क बनाने की घोषणा की थी, जो अभी तक पूरी नहीं हुई। शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कोई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि शिरकत करने नहीं आए। सेना के अधिकारी तथा सेवानिवृत्त सैनिक व ग्रामीण जनों ने कार्यक्रम में शिरकत कर शहीद की प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए थे।
विज्ञापन


भतीजी प्रियंका कहना था कि जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से पार्क निर्माण या स्कूल के नामांकरण की बात करते है तो वह कहते है कि एक करोड़ रुपये तो मिल गए हैं। किसी जवान की शहादत का मूल्यांकन रुपये से नहीं करना चाहिए। जवानों की शहादत को चुनाव में मुद्दा बनाया जाता है परंतु शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने भी कोई नहीं आता है। सरकार द्वारा जो परिजनों को आवास दिया गया है, उसकी दशा भी दयनीय है। सरकार तथा प्रशासन की तरफ से जो वादा किया गया था, उसे पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed