फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: 'Please pass the exam otherwise your family will get you married', student's pain in answer sheet

MP News: 'सर पास कर देना नहीं तो परिजन करवा देंगे शादी', उत्तर पुस्तिका में छात्रा ने लिखकर बताई अपनी पीड़ा

Tue, 12 Mar 2024 09:14 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 09:14 PM IST
सार

छात्रा ने उत्तर पुस्तिका जांच निरीक्षक से अनुरोध किया है कि वह उसे परीक्षा में पास कर दें। फेल होने पर माता-पिता उसकी शादी तय कर देंगे। माता-पिता ने उसे धमकी दी है कि अगर फेल हो गई तो उसकी पढाई रोक देंगे। मामला जबलपुर का है। 

विज्ञापन
MP News: 'Please pass the exam otherwise your family will get you married', student's pain in answer sheet
छात्रा ने उत्तर पुस्तिका जांच निरीक्षक से अनुरोध किया है कि वह उसे परीक्षा में पास कर दें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परीक्षा में पास के करने के लिए परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में भावुक आग्रह करते हैं। एक छात्रा ने उत्तर पुस्तिका में पास करने का अनुरोध करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि फेल होने पर परिजन उसकी शादी करवा देंगे। छात्रा की उत्तर पुस्तिका में लिखा नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के अनुसार उक्त छात्रा जबलपुर की है। महिला छात्रा ने उत्तर पुस्तिका जांच निरीक्षक से अनुरोध किया है कि वह उसे परीक्षा में पास कर दें। फेल होने पर माता-पिता उसकी शादी तय कर देंगे। माता-पिता ने उसे धमकी दी है कि अगर फेल हो गई तो उसकी पढाई रोक देंगे। उसने उत्तर पुस्तिका जांच निरीक्षक से नरमी बरतने का आग्रह किया है। छात्रा के संबंध में पहचान गोपनीय रखी गई है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि विद्यार्थी परीक्षा में पास करने के लिए उत्तर पुस्तिका में अनूठी परिस्थिति का अनुरोध करते हैं। उत्तर पुस्तिका की जांच में नरमी बरतने की भावनात्मक अपील विद्यार्थियों द्वारा की जाती है। हालांकि ऐसी अपील को कोई तवज्जो नहीं दी जाती है। जबलपुर में छात्रा द्वारा उत्तर पुस्तिका में इस तहत का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में मुझे अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed