{"_id":"6569f03be7f23c79700719f1","slug":"mp-news-brothers-got-life-imprisonment-had-murdered-the-young-man-by-slitting-his-throat-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाइयों को मिला आजीवन कारावास का दंड, गला रेतकर की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाइयों को मिला आजीवन कारावास का दंड, गला रेतकर की थी युवक की हत्या
Fri, 01 Dec 2023 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 01 Dec 2023 08:10 PM IST
सार
जबलपुर में एक युवक की गला रेतकर की गई नृशंस हत्या के मामले में कोर्ट ने दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जिन्हें सजा सुनाई गई है, वो दोनों आपस में भाई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में आपसी रंजिश के कारण गला रेतकर एक युवक की हत्या करने वाले दो भाइयों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। एजीजे रविन्द्र प्रताप सिंह चुंडावत ने दोनों भाइयों को दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड भी किया।
विज्ञापन
अभियोजन की तरफ से न्यायालय को बताया गया कि आरोपी अनिकेत सोनकर उर्फ मट्टू की बिट्टू उर्फ विकास मराठा से रंजिश थी। कोतवाली थानांतर्गत दमोहनाका चौक पर एक अगस्त की रात लगभग नौ बजे आरोपी अनिकेत तथा उसके भाई आनंद उर्फ छोटू सोनकर ने मिलकर बिट्टू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से बिट्टू का गला रेत दिया था। इसके कारण युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था। प्रकरण की सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्य व गवाहों के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उक्त सजा से दंडित किया। अभियोजन की तरफ से लोक अभियोजक स्मिता ठाकुर ने पैरवी की।
विज्ञापन
