{"_id":"63c7ff8ecef91b57c9269352","slug":"mp-news-blast-in-ordnance-factory-khamaria-fire-at-paint-factory-in-adhartal-jabalpur-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: आयुध फैक्ट्री खमरिया में ब्लास्ट से उड़ी इमारत की छत, पेंट कारखाने में आग लगने से दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: आयुध फैक्ट्री खमरिया में ब्लास्ट से उड़ी इमारत की छत, पेंट कारखाने में आग लगने से दो झुलसे
Wed, 18 Jan 2023 07:47 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 18 Jan 2023 07:47 PM IST
सार
आयुध फैक्ट्री खमरिया के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि ब्लास्ट पूर्वाह्न 11 बजे हुआ। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Ordnance Factory Khamaria
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर के खमरिया में स्थित आयुध फैक्ट्री में बुधवार सुबह ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट प्लेट प्रेसिंग ऑटोमैटिक मशीन में हुआ था, जिसके कारण इमरात बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया गया है कि धमाके की वजह से इमारत की छत उड़ गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, इस आयुध फैक्ट्री में ब्लास्ट से कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
आयुध फैक्ट्री खमरिया के प्रशासनिक तथा जनसंपर्क अधिकारी एनडी तिवारी ने बताया कि सेक्शन एफ-2 की बिल्डिंग 967 में प्लेट प्रेसिंग मशीन में पूर्वाह्न 11 बजे ब्लास्ट हो गया। फायर अलार्म बनने पर फायर बिग्रेड और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम तत्काल घटना स्थल में पहुंच गई। दोनों टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं है। घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
खराब गुणवक्ता के कारण मशीन में हुआ ब्लास्ट...
कर्मचारी नेता अरुण दुबे ने बताया कि प्लेट प्रेसिंग ऑटोमैटिक मशीन लगभग आठ महीने पहले बेंगलुरु की कंपनी द्वारा लगाई गई थी। इसके पूर्व भी मशीन में ब्लास्ट हुआ था, जिसके कारण मशीन का कम उपयोग किया जाता था। उन्होंने बताया कि मशीन में एपीटी तथा एचईटीपी बम के लिए प्लेट प्रेसिंग की जाती थी। मशीन की गुणवक्ता पहले से विवादों में थी। खराब गुणवक्ता के कारण ही मशीन में ब्लास्ट हुआ।
विज्ञापन
पेंट फैक्टरी में आग लगने से दो कर्मचारी झुलसे
वहीं, जबलपुर के आधारतार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पेंट फैक्ट्री में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने के कारण दो कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि आधारताल औद्योगिक क्षेत्र में संजीव गुप्ता की पेंट फैक्ट्री में मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचित किया। दमकल विभाग ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
