फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Ayodhya to Nagpur Bus overturned in Jabalpur three killed and 30 passengers injured

MP News: अयोध्या से नागपुर जा रही बस जबलपुर में पलटी, तीन की मौत, 30 से अधिक यात्री घायल

Sun, 23 Mar 2025 02:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 23 Mar 2025 02:58 PM IST
सार

Jabalpur Road Accident: अयोध्या से नागपुर जा रही बस जबलपुर में हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार के कारण बस बंजारी घाटी के पास पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। इनमें से कई को गंभीर चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन
MP News: Ayodhya to Nagpur Bus overturned in Jabalpur three killed and 30 passengers injured
हादसे का शिकार हुई बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नागपुर जा रही बस जबलपुर के बरगी थाना अंतर्गत बंजारी घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री समेत तीन की मौत हो गई। वहीं, बस में सवार तीस से अधिक यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लगभग डेढ़ दर्जन यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सीएसपी बरगी अंजुल मिश्रा ने बताया कि पल-पल बस सर्विस की बस क्रमांक एमएच 14 एलबी 8718 अयोध्या से नागपुर जा रही थी। बस में करीब 36 यात्री सवार थे। बरगी थाना अंतर्गत बंजारी घाट में दरगाह के पास तड़के चार बजे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को निकालकर उपचार के लिए जबलपुर स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल और लखनादौन अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन की मौत, दर्जनों घायल
पुलिस के अनुसार, हादसे में बस में सवार हैदराबाद निवासी महिला मलम्मा (45), नागपुर निवासी अमोल खोडे (42) और शुभम मेश्राम (28) की मौत हो गई। बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आईं हैं। गंभीर रूप से घायल लगभग डेढ़ दर्जन यात्रियों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज और लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें: आज से प्रदेश में नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार

तेज गति के कारण पलटी बस 
यात्रियों के अनुसार, घटना के समय बस की रफ्तार तेज थी, जिससे मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। 

ये वीडिया भी देखिए...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed