फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News 69 year old woman who came to Jabalpur from Norway is Corona positive

MP News: नार्वे से जबलपुर आई 69 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Thu, 21 Dec 2023 07:49 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 07:49 AM IST
सार

Coronavirus Patient In Jabalpur: नार्वे से आई बुजुर्ग महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 69 साल की बुजुर्ग महिला ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच कराई थी। लक्षण के आधार पर चिकित्सकों ने कोरोना जांच की सलाह दी।

विज्ञापन
MP News 69 year old woman who came to Jabalpur from Norway is Corona positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले ने चिंता बढ़ा दी है। इंदौर में दो और जबलपुर में एक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यह मरीज नए वेरिएंट से पीड़ित हैं या अन्य किसी से, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


बता दें कि नार्वे से घूमकर आई 69 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सामान्य लक्षण होने के कारण उसे घर में आइसोलेट किया गया है। महिला की बेटी तथा परिवार के अन्य सदस्यों भी टेस्टिंग करवाई जाएगी। सीएमएचओ संजय मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्वारीघाट क्षेत्र निवासी महिला अपनी बेटी के साथ नार्वे घूमने गई थी। महिला वापस लौटी तो उसे सर्दी, जुकाम व हल्के बुखार के लक्षण थे। मेडिकल अस्पताल में महिला का सैंपल लेकर उसे कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया था, जो गत दिवस पॉजिटिव आया था।
विज्ञापन


महिला को घर में आइसोलेट किया गया है और परिजनों के सैंपल लेकर उन्हें टेस्ट के लिए भेजा गया है। महिला के संपर्क में आए लोगों में भी पतासाजी जारी है। महिला के लक्षण सामान्य हैं, उसका दूसरा सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी तथा कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed