फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP High Court 27 lawyers of Madhya Pradesh became senior advocates High Court issued notification

MP High Court: मध्यप्रदेश के 27 वकील बने सीनियर एडवोकेट, हाईकोर्ट ने जारी की अधिसूचना

Tue, 17 Dec 2024 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 09:44 PM IST
सार

आज यानी मंगलवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी करते हुए 27 एडवोकेट्स को सीनियर एडवोकेट बनाया है। ओबीसी आरक्षण पर कानूनी लड़ाई लड़ रहे जबलपुर के दो प्रमुख अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट बनाया गया है।

विज्ञापन
MP High Court 27 lawyers of Madhya Pradesh became senior advocates High Court issued notification
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने 27 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया है। सीनियर एडवोकेट बनने के लिए कुल 48 वकीलों ने आवेदन किए थे। आवेदन उपरांत पांच दिसंबर को साक्षात्कार हुआ, जिसके बाद 27 लोगों को सीनियर एडवोकेट नामांकित किया गया था।

विज्ञापन


उसके बाद मंगलवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धर्ममिंदर सिंह ने उक्त नामों की अधिसूचना जारी की, जिनमें अधिवक्ता आदित्य संघी, अमित सेठ, अंजली बैनर्जी, अर्पण पवार, अशोक लालवानी, हरप्रीत सिंह रूपराह, जितेन्द्र कुमार शर्मा, मनोज मुंशी, मोहम्मद अली, नरिंदर पाल सिंह रूपराह, प्रहलाद चौधरी, प्रकाश उपाध्याय, पुष्पेन्द्र यादव, राधेलाल गुप्ता, रजनीश कुमार, रामेश्वर पी सिंह ठाकुर, शशांक वर्मा, शेखर शर्मा, सिद्धार्थ गुलाटी, सुधा श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, उदयन तिवारी, वीरेन्द्र शर्मा, विशाल बाहेती, विवेक खेडकर, विवेक खेडक़र व विवेक सिंह को सीनियर एडवोकेट मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन


एसबीसी के चार सदस्य सीनियर एडवोकेट
सीनियर एडवोकेट मनोनीत किए गए 27 वकीलों में चार मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य हैं। इसमें चेयरमैन राधेलाल गुप्ता, जितेन्द्र शर्मा, विवेक सिंह और सुनील गुप्ता को सीनियर एडवोकेट मनोनीत किया गया है। एसबीसी के वाइस चेयरमैन आरके सिंह सैनी ने एसबीसी के चार सदस्यों को सीनियर एडवोकेट मनोनीत किए जाने पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सभी न्यायाधीशों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही उन्होंने समस्त 27 सीनियर अधिवक्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीरेंद्र शर्मा बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की फुल बेंच के सीनियर एडवोकेट 
उज्जैन के जाने माने वकील वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की फुल बेंच ने सीनियर एडवोकेट घोषित कर दिया है। मध्यप्रदेश में करीब 1,25,000 रजिस्टर्ड वकील हैं। उज्जैन संभाग में लगभग 3000 से अधिक रजिस्टर्ड वकील हैं। ऐसे में आजादी के बाद से उज्जैन संभाग के सबसे कम आयु में सीनियर एडवोकेट बनने में उज्जैन के वीरेंद्र शर्मा प्रथम रहे, जिनकी आयु 48 वर्ष है। ये क्रिमिनल मामलों के जानकार हैं।



बता दें कि साल 2001 से विधि व्यवसाय में कार्य कर रहे हैं। 50 से ज्यादा न्याय पुस्तकों में इनके न्याय दृष्टांत छप चुके हैं। इस दौरान इन्होंने पुलिस ट्रेनिंग, कई लॉ कॉलेजों में विधि पर व्याख्यान दिए। कई सांसद, विधायक, राजनेताओं के प्रकरण लड़े। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के अभिभाषक हैं और बाबा महाकाल के मंदिर के प्रकरणों के लिए नि:शुल्क सेवा के लिए सहमति दी है। नालसा में भी रजिस्टर्ड होकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की विधिक सहायता करते हैं। संभाग के कई चर्चित मामलों में पैरवी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed