{"_id":"65203c5c8336437bdc041043","slug":"mp-election-2023-central-anurag-thakur-targets-aam-aadmi-party-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: आप पर अनुराग ठाकुर का निशाना, कहा- भ्रष्टाचार मिटाने के नारे देने वाले, खुद उनके समर्थन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: आप पर अनुराग ठाकुर का निशाना, कहा- भ्रष्टाचार मिटाने के नारे देने वाले, खुद उनके समर्थन में
Fri, 06 Oct 2023 10:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:27 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : ट्विटर/अनुराग ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में भ्रष्टाचारियों की सरकार है, जिनके उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सहित सांसद जेल में हैं। भ्रष्टाचार मिटाने का नारा देने वाले अरविंद केजरीवाल अब अपने पार्टी के भ्रष्ट नाताओं के समर्थन में धरना दे रहे हैं। जांच एजेंसी अपना काम कर रही हैं। यह बात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नगर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
अनुराग ठाकुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के गठन से पहले अरविंद केजरीवाल इंडिया अंगेस्ट करप्शन का नारा देते थे। कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना देते थे। इस दौरान उनका कहना था कि मुख्यमंत्री की कुर्सी ही ऐसी है, जो इसमें बैठता है भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाता है। अरविंद केजरीवार भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के सबूत मिलने के कारण पद से इस्तीफा देना पड़ा। सत्येन्द्र जैन गत दस माह से जेल में हैं और वहीं से विभाग चला रहे हैं। उन्होने कहा कि दिल्ली में इंडिया गेट पर आजादी का अमृतम महोत्सव मेमोरियल तथा अमृत वाटिका बनेगी। इसके लिए देश के 75 सौ ब्लॉक के 6 लाख गांव की मिट्टी एकत्र की जा रही है। इसी माह के अंत में देश के 75 हजार युवा दिल्ली पहुंचेंगे। ठाकुर ने कहा कि तरह के कार्यक्रम से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। अगामी 25 साल में देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। भाजपा ने प्रदेश को इस श्रेणी से निकालते हुए देश के तेज से उभरते वाला राज्य बनाया है। मध्य प्रदेश में कमल का फूल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।