फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Motorcycle riding couple died in a road accident another bike rider injured

Jabalpur News: सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार दंपती की मौत, एक अन्य बाइक सवार युवक घायल

Tue, 18 Mar 2025 06:27 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 06:27 PM IST
सार

सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार दंपती की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मोटर साइकिल सवार युवक भी घायल हो गया।

विज्ञापन
Jabalpur News Motorcycle riding couple died in a road accident another bike rider injured
सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

जबलपुर जिले के पाटन थानान्तर्गत अर्टिगा कार तथा पिकअप वाहन में आपने सामने से भिड़ंत हो गयी। इसके बाद अर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर दो मोटर साइकिल से जा टकराई। अर्टिगा की चपेट में आने के कारण मोटर साइकिल सवार दंपती की मौत हो गयी। इसके अलावा एक अन्य मोटर साइकिल चालक घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन


एसआई विनोद तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भेड़ाघाट शिल्पी नगर निवासी धनीराम ठाकुर उम्र 50 तथा उसकी पत्नी होमन बाई मोटर साइकिल में सवार होकर पाटन गए थे। काम समाप्त कर दोनों वापस लौट रहे थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे दोनों ग्राम विनेकी ग्राम की समीप पहुंचे थे। तभी उनके आगे चल रहे पिकअप वाहन तथा सामने से आ रही अर्टिगा कार में भिड़ंत हो गई। दो वाहन में भिड़ंत होने के बाद अर्टिगा कार ने दंपती की मोटर साइकिल से जा टकराई। कार की टक्कर से दंपती उछलकर सड़क में गिर गये, जिसके कारण उन्हें सिर में चोट आई थी। इसके अलावा अर्टिगा कार की चपेट में आने के कारण मोटर साइकिल सवार महेन्द्र बर्मन भी घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह, फाग गायन और रंगों के संग उत्सव, Video
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में रक्तरंजित दंपती को उपचार के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया था। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल दंपती की कुछ अंतराल बाद मौत हो गयी। पहली पत्नी के दम तोड़ने और कुछ देर बाद पति की भी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने अर्टिगा कार तथा पिकअप वाहन को जब्त कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed