{"_id":"6756cbc07fec315364045637","slug":"misbehavior-with-an-innocent-child-for-not-compromising-in-the-crime-of-molestation-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2398645-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Crime: छेड़छाड़ के अपराध में समझौता नहीं करने पर मासूम से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Crime: छेड़छाड़ के अपराध में समझौता नहीं करने पर मासूम से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 09 Dec 2024 06:08 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 06:08 PM IST
सार
छेड़छाड़ के मामले में समझौता नहीं करने पर एक मासूम से दुराचार करने का मामला सामने आया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में छेड़छाड़ के अपराध में समझौता नहीं करने पर आरोपी ने 12 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार किया। पुलिस ने दुराचार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सीएसपी कोतवाली रितेश शिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली थानान्तर्गत निवासी 12 वर्षीय बच्ची के साथ घर के सामने रहने वाले राजकमल चौधरी उम्र 43 साल ने छेड़छाड़ की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया था। आरोपी को कुछ समय बाद जमानत का लाभ मिल गया था। प्रकरण न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी पीड़ित नाबालिग बच्ची तथा उसके परिजनों पर मामले में समझौता का दबाव बना रहा था। इस संबंध में पीड़ित पक्ष के द्वारा पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। नाबालिग पांच दिसम्बर की शाम को घर में अकेले थी। माता-पिता मजदूर के काम पर गए हुए थे और छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी राजकमल चौधरी ने पीड़िता को घर में अकेले पाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने मासूम को धमकी दी कि इस संबंध में किसी को बताया तो उसकी तथा परिजनों की हत्या कर देगा।
विज्ञापन
पीड़िता के द्वारा घटना की रिपोर्ट शनिवार को दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालात्कार व पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
