फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh: Water was dripping in SpiceJet plane, victim passenger warned to go to consumer forum

Madhya Pradesh: स्पाइस जेट के प्लेन में टपक रहा था पानी, पीड़ित यात्री ने दी उपभोक्ता फोरम में जाने की चेतावनी

Thu, 11 Aug 2022 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Aug 2022 09:07 PM IST
सार

जबलपुर के एक यात्री स्पाइस जेट के प्लेन में पानी टपकने की बात पर उपभोक्ता फोरम जाने की तैयारी में है। उनका कहना है कि यात्रा बुरा अनुभव रही। सिर पर पानी टपकता रहा। शिकायत करने पर एयर होस्टेज ने टिशू पेपर देकर पानी पोंछने की सलाह दे दी। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Water was dripping in SpiceJet plane, victim passenger warned to go to consumer forum
महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ग्रोवर ने पानी टपकने का वीडियो भा बनाया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई से जबलपुर आ रही स्पाइस जेट की फलाइट में पानी टपक रहा था। सीट के ऊपर पानी टपकने के शिकायत करने पर एयर होस्टेज ने टिशू पेपर देकर यात्री को पानी पोंछने की बात कही। पीड़ित यात्रा ने फलाइट में पानी टपकने का वीडियो बनाया है और उपभोक्ता फोरम की शरण लेने की बात कही है।
विज्ञापन


महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ग्रोवर ने बताया कि वह अपने बड़े भाई के साथ स्पाइस जेट की फलाइट एसई3003 में सवार होकर मुंबई से जबलपुर आ रहे थे। उनकी सीट संख्या 17 डी थी, जिसके ऊपर छत से पानी टपक रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने एयर होस्टेज से की। शिकायत करने पर एयर होस्टेज ने टिशू पेपर देते हुए पानी पोछने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ी। कोई विकल्प नहीं होने के कारण वे फलाइट से उतर भी नहीं सकते थे। उन्होंने कहा है उक्त यात्रा एक बुरा अनुभव था और इसके खिलाफ वे उपभोक्ता फोरम को केस दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed